Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां सड़क हादसे में 2 की मौत 3 घायल

चमोली। गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर रविवार देर रात एक हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल अस्‍पताल में भर्ती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली को सूचना मिली की बटलेश्वर मन्दिर, रोली-ग्वाड़ (घिघंराड रोड) के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो बोलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-8055 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया था। जिसमें पांच लोग सवार थे। जिनमें से रोहित पुत्र पान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी-नेल कुड़ाव थाना चमोली की घटना स्‍थल पर और संतोष पुत्र विजय सिंह निवासी शैल कुडाव की श्रीनगर बेस चिकित्सालय ले जाते वक्त कर्णप्रयाग में मौत हो गई। जबकि मुकेश, मनोज और एक अन्‍य सवार घायल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News