Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में 1 की मौत, 3 घायल

उत्तरकाशी। यहां बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम राजस्व विभाग ने पहुंचकर घायल लोगों को बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान विजू लाल पुत्र भादर जीत उम्र 41 वर्ष ग्राम सिदरी तहसील मोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई। बताया जाता है कि वाहन संख्या यूके 07TV9701 तहसील मोरी के ग्राम खेतड़ी के पास सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में 4 लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर सभी को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि पुलिस ने मृतक वाहन चालक का शव कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया। यह घटना देर शाम करीब 5:00 बजे की बताई जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News