Connect with us

उत्तराखण्ड

यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत 3 घायल

राज्य में हादसे कम होने का नाम नहीं है विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन सडक़ हादसे सामने आ रहे है। इसी क्रम में उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां युटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। युटिलिटी सवार सभी लोग स्यालब गांव के बताए जा रहे है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक आज सूबह बड़कोट तहसील के नगांण गांव के समीप एक सवारी वाहन (युटिलिटी) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। इस दुःखद हादसे की सूचना पर गांव के लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ समय बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के समय वाहन में 5 लोग सवार थे। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन में सवार तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। मृतक की शिनाख्त जयवीर लाल (55) निवासी स्यालब के रूप में हुई है। घायलों को 108 सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में कैसे गिरा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News