Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ा हादसा-16 टायर डंपर आल्टो कार के ऊपर पलटा, एक की मौत

किच्छा। उधमसिंहनगर के पुलभट्टा थाना अंतर्गत बरा चौकी क्षेत्र में सितारगंज की तरफ जा रहा 16 टायर डंपर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीबीचो-बीच पलट गया। इस दौरान ट्रक में भरा रेता बजरी सड़क पर फैल गया। ट्रक पलटने के दौरान एक अल्टो कार तथा एक मोटर साइकिल उसके नीचे दब गई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रक के नीचे अन्य कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना पर किच्छा कोतवाली एवं पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना में घायल 3 लोगों को किच्छा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में तीन दिन खिलेगी चटख धूप, शाम को हल्की ठंडक का अहसास

More in उत्तराखण्ड

Trending News