Connect with us

दिल्ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम के बेटे के घर पर CBI की रेड

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिंदबरम के बेटे कार्ति चिंदबरम के घर पर सीबीआई की छापेमारी हो रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी कार्ति के दिल्‍ली और मुंबई के अलावा तमिलनाडु के सिवागंगई और चेन्‍नई स्थित आवास पहुंचे हैं। यह छापेमारी मनी लाड्रिंग मामले में की जा रही है। दूसरी ओर इस छापेमारी पर तंज करते हुए कार्ति चिंदबरम ने ट्वीट कर कहा कि मैं गिनती भूल चुका हूं कि कितनी बार यह हुआ।

उल्लेखनीय हो कि चिदंबरम के बेटे कार्ति पर कई मामले चल रहे हैं। इनमें आईएनएक्‍स मीडिया को एफआईपीबी की क्लियरेंस मिलने का मामला भी शामिल है जो करीब 305 करोड़ विदेशी फंड से जुड़ा है। मनी लाड्रिंग के मामले में कार्ति के घर और आवास पर पहले भी सीबीआई की छापेमारी हो चुकी है। ईडी और सीबीआई की रडार में आए कार्ति को विदेश जाने पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन इसी साल मार्च में निचली अदालत ने एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में चली सुनवाई के बाद कार्ति चिंदबरम को जमानत देते हुए विदेश जाने की अनुमति दी थी।बताते चले कि एयरसेल-मैक्सिस डील में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से केस दर्ज किया गया था। ईडी की ओर से दाखिल केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम आरोपी बनाए गए थे। यह मामला तब का है जब चिदंबरम वित्‍त मंत्री थे। इनके ही मद्देनजर ये छापेमारी की गई है।

इधर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांच एजेंसी ने कार्ति के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है जो विदेशों से मिले पैसे से जुड़ा है। बताया जाता है यह पैसा वर्ष 2010-14 के दौरान हासिल किया गया था।सीबीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्ति चिंदबरम के नौ ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी से अभी तक क्या मिला है इसकी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। दूसरी ओर कार्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कितनी बार छापेमारी हुई यह मैं भूल चुका हूं। इसे अब रिकॉर्ड करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in दिल्ली

Trending News