Connect with us

कुमाऊँ

राजकीय मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज में मनाया नर्सिंग दिवस

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित नर्सिग कॉलेज व डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में नर्सिग दिवस (फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म) दिवस मनाया गया।

चिकित्सालय में कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ0 अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्राचार्य द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया।
माल्यापर्ण के उपरान्त उपस्थित समस्त नर्सिग स्टाफ को प्राचार्य डॉ0 अरूण जोशी ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के व्यक्तिगत जीवन से अवगत कराया और उनके द्वारा मानवता के लिए जो कार्य किये गये है उसको चि़त्रार्थ किया।

प्राचार्य द्वारा समस्त नर्सिग स्टाफ से कहा गया कि इस पावन दिन में यह शपथ लेनी चाहिए कि हम भी फ्लोरेंस नाइटिंगल की तरह मरीजों के स्वास्थ्य लाभ में अपना अधिक से अधिक योगदान देगें व अपनें कार्य में पूर्णतः समर्पित रहेंगें। फ्लोरेंस नाइटिंगेल से प्रेरणा लेते हुए व उनके मार्ग पर चलते हुए हमें आजीवन दुखी ,पीड़ित व असहाय लोगो की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग की सेवा कर सेवाभाव की जो मिसाल कायम की उसे हमेशा याद रखा जाएगा।
फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के कार्यक्रम पर नर्सिग कॉलेज में नर्सिग के छात्र- छात्राओं द्वारा ंआकर्षक नृत्य, गायन व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नर्सिग द्वितीय वर्ष के छात्रों ने तुम पास आये गीत की शानदार प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं नेे आकर्षक राजस्थानी, पंजाबी, मराठी, पहाड़ी नृत्य की प्रस्तूति से लोगों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त नये छात्र-छात्राओं ने नर्सिग की सेवा भाव की शपथ ली। श्रीमती ललिता बिष्ट, प्राचार्या नर्सिग कॉलेज ने छात्र-छात्राओं को नर्सिंग की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए जन संपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती बताया फ्लोरेंस नाइंिटंगेल के जन्मदिवस पर डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के वार्डो में भर्ती मरीजों को फलों व बिस्किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, डा0 आर0जी0 नौटियाल विभागाध्यक्ष टी0बी0 व श्वास रोग विभाग, डा0 उर्मिला पलड़िया विभागाध्यक्ष एनेस्थिीसिया विभाग, डा0 परमजीत सिंह, डा0 प्रतीक, श्रीमती ललिता बिष्ट प्राचार्या नर्सिग कॉलेज, जी0बी0 मोल0टी0 मैथ्यू नर्सिग सुपरिटेन्डेंण्ट, सिस्टर माग्रेट, दीपशिखा, रोजी पॉल, सरिता सिंह, आईवी, अन्शु, रजनी पाण्डे, सतीश, राजेश, अजय, रेखा त्रिपाठी, अनिता अधिकारी, कान्ता प्रसाद, सागर जोशी, जीवन पलड़िया समेत नर्सिग कॉलेज के समस्त् संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News