Connect with us

उत्तराखण्ड

अध्यक्ष प्रो अनिल डब्बू द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में मंडी परिषद की और से निर्माण एजेंसी के रूप मे हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड उत्तराखंड सरकार के अध्यक्ष प्रो अनिल डब्बू द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में मंडी परिषद की और से निर्माण एजेंसी के रूप मे हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इससे पूर्व विश्वविद्यालय में उनका स्वागत किया गया। डॉ डब्बू ने कहा की आज मुक्त विश्वविद्यालय इस पड़ाव पर ऊंचाईयों को छू रहा है इसके किये कुलपति प्रो नेगी बधाई के पात्र हैँ उनके अथक प्रयासों से आज

विश्वविद्यालय इस स्तर पर पहुंचा है। उन्होंने कहा की उनका पूरा प्रयास रहेगा की बोर्ड द्वारा विश्वविद्यालय में चल रहे सभी निर्माण कार्य समय पर हों और गुणवत्तापरक हों. स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ पी एस नेगी ने कहा की प्रो (डॉ अनिल डब्बू ) ने छात्र जीवन से ही शिक्षा और राजनीती में काफ़ी संघर्ष किया है। उन्होंने कहा की कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर विश्वविद्यालय को उम्मीद जगी है की विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य अब समय पर गुणवत्ता के साथ जल्दी पूरे होंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो पी डी पंत ने उनका स्वागत किया वो धन्यवाद किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो सोमेश कुमार, प्रो जितेंद्र पाण्डेय, डॉ एम एम जोशी, डॉ अरविन्द भट्ट, व अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत हुए भावुक, बोले- 'धारी देवी और पिता की कसम, मैंने जेनी को छुआ तक नहीं'

More in उत्तराखण्ड

Trending News