Uncategorized
Chamoli Tunnel Landslide: घायल एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, हादसे में मृतकों की संख्या हुई 11

टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अब इसी लेकर एक अपडेट सामने सामने आ रहा है। पहले ही इस हादसे में 10 श्रमिकों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अब घायल एक और श्रमिक ने दम तोड़ दिया एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान घायल श्रमिक की मौत हो गई। जिसके बाद इस हादसे में अब मृतकों की संख्या 11 हो गई है।
Chamoli Tunnel Landslide चमोली टनल हादसे में अपडेट
दरअसल चमोली में ये हादसा 13 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे हुआ था। निर्माणाधीन टनल के करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर भारी भूस्खलन और पानी के रिसाव की वजह से 22 श्रमिक अंदर ही फंस गए थे। तुरंत ही रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें 12 श्रमिकों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इलाज के लिए उन्हें गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
12 घायलों में से एक श्रमिक ने तोड़ा दम
इसमें शुरुआत में सात मजदूरों की मौत की खबर सामने आई। पहले दिन चार और 14 अगस्त को तीन शव मिले थे। जिसके बाद से तीन लापताश्रमिकों की तलाश जारी थी। 15 अगस्त को लापता एक और क्षमिक का शव मिला। तो वहीं मंगलवार सुबह एक और दोपहर में दूसरा शव मिला। जिससे मृतकों की संख्या 10 हो गई थी।
मृतकों की संख्या हुई 11
हालांकि अब घायल एक और श्रमिक ने इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में अपना दम तोड़ दिया। जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।






