Connect with us

Uncategorized

हादसों से भरा मंगलवार: टिहरी और रुद्रप्रयाग में तीन बड़े हादसे, 14 लोगों की मौत से दहला उत्तराखंड

उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह हादसों की दर्दनाक खबरों के साथ हुई। प्रदेश के टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में हुए तीन सड़क हादसों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इन हादसों में अब तक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। रुद्रप्रयाग में देर रात हुए हादसे में चार लोगों की जान चली गई और छह लोग घायल हो गए। वहीं, टिहरी में देर रात हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि आज सुबह हुए भीषण हादसे में नौ लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हो गए। लगातार हुए इन हादसों ने एक बार फिर प्रदेश में सड़क सुरक्षा और पहाड़ी मार्गों पर सफर की चुनौतियों को सामने ला दिया है।

रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी शादी समारोह से लौट रही बोलेरो
पहला हादसा रुद्रप्रयाग जिले की अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा घाटी का है। यहां बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर कंडारा के पास पोखरी में शादी समारोह से लौट रहा बोलेरो वाहन बीती देर रात अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। रातभर चले रेस्क्यू अभियान में चार लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि छह घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान कुंवर सिंह (60), मदन सिंह (40), सूरत सिंह (42) और बलवीर सिंह (70) के रूप में हुई है। सभी रांसी और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले थे। घायलों में उम्मेद सिंह राणा (52) और राजेंद्र सिंह (56) को सामान्य चोटें आई हैं। जबकि लविश राणा (25), वंशिका (8), उर्मिला देवी (33) और पूजा (34) को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिसभर्ती देखें

यह भी पढ़ें -  व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ के रंग में रंगे नजर आए CS आनन्द बर्द्धन

बांसकाटल में देर रात हादसा
वहीं बीती रात करीब 12 बजे के आसपास टिहरी की दोगी पट्टी के बांसकाटल में भी एक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शादी का सामान छोड़कर कुछ लोग वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वीर सिंह (50) की मौत हो गई, जबकि सूरत सिंह, रॉबिन सिंह, भरत सिंह, राहुल सिंह, किशन सिंह, राकेश सिंह और आयुष सिंह घायल हो गए। बताया जा रहा है हादसे में सभी घायल दोगी क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और राहत दलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिसभर्ती देखें

टिहरी Bus accident में नौ लोगों की मौत
वहीं तीसरा एक्सीडेंट आज सुबह टिहरी जिले के गूलर में हुआ। हादसा हादसा मंगलवार सुबह तड़के 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही थी। इस दौरान गूलर के पास तीव्र मोड़ के चलते बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में 9 लोगों के मौत की खबर है। जबकि 25 लोग घायल बताये जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिले की एसएसपी श्वेता चौबे भी मौके पर मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News