Connect with us

Uncategorized

चारधाम यात्रा 2025 को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 19 लाख के पार

chardham-yatra

चारधाम यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. यात्रा शुरू होने से पहले ही पंजीकरण का आंकड़ा 19 लाख के पार पहुंच चुका है. बता दें सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए हो रहे हैं, जहां अब तक 6 लाख 48 हजार से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण कर चुके हैं.

पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 19 लाख के पार

बता दें अभी तक केदारनाथ धाम के लिए 6 लाख 48 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं. वहीं बद्रीनाथ धाम के लिए 5 लाख 74 हजार से अधिक, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए 3-3 लाख से ज्यादा पंजीकरण और हेमकुंड साहिब के लिए 32 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं. बता दें हर साल उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं.

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल से हो रहा है. राज्य सरकार और प्रशासन यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. रूट प्लानिंग, स्वास्थ्य सुविधाएं, पार्किंग व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो

यह भी पढ़ें -  Haridwar में डबल मर्डर! मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफन शव

More in Uncategorized

Trending News