Connect with us

कुमाऊँ

मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री बनी भाजपा: बल्यूटिया

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री बनाने की फैक्टरी बन गई है। जिसमें एक तरफ से विधायक डालो दूसरी तरफ से मुख्यमंत्री निकलता है। भाजपा ने चार साल में प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री देकर नया कीर्तिमान बनाया है। मोदी जी के चेहरे में चुनाव लड़ने वाली प्रचण्ड बहुमत की भाजपा को मुख्यमंत्री के चेहरे का आकाल पड़ गया है।
पूर्व के दोनो मुख्यमंत्रियों ने जनता को बड़े बड़े बाउनसर दिए हैं। चाहे वो फटी जीन्स हो, चाहे कोरोना को एक प्राणी बताकर उसे जीने का अधिकार देना,या फिर भारत को अमरीका का गुलाम बताना।
अब देखना है कि नए मुख्यमंत्री कौन से गेन्द फेकेंगे।
जब प्रदेश के युवाओं को रोजगार देंना है ऐसे में भाजपा सरकार नए नए मुख्यमंत्री दे रही है। दीपक बल्यूटिया ने कहा बार बार मुख्यमंत्री बदलने से प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता से विकास बाधित हुआ जिसका खामियाजा उत्तराखण्ड की जनता को उठाना पड़ रहा है। इसका परिणाम भाजपा 2022 के चुनाव में निश्चित भुगतेगी।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News