Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल ने बनाई नगर कार्यकारिणी

रानीखेत। प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल के नगर मंडल भतरौंजखान के सभी पदाधिकारियों को आपसी सहमति से निर्विरोध चुन लिया गया। जिसमे नगर अध्यक्ष के लिए प्रदीप पंत, उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश भट्ट, महासचिव पद के लिए रघुवीर भट्ट व कोषध्यक्ष पद के लिए विनोद पंत को निर्विरोध चुन लिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई ।तथा सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र जारी किया। कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट होकर व्यापारियों कि समस्याओ के लिए व्यापर मंडल को सहयोगारना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में व्यापारियों के सामने काफी चुनौतियां हैं, जिन्हे मिलकर आपसी सहयोग से निपटाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापर में छोटे व्यापारियों को सीधा नुकसान हो रहा है। व्यापर चौपट हो रहे हैं। ऐसे में व्यापर संघ कि संगठित शक्ति से इन चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सकता है। बैठक को व्यापर संघ रानीखेत अध्यक्ष मनीष चौधरी व पूर्व महामंत्री रानीखेत हर्षवर्धन पंत ने भी सम्बोधित किया। बैठक में व्यापर मंडल जिलाध्यक्ष व अन्य पाधिकारियो का स्वागत करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष प्रदीप पंत व महासचिव रघुवीर पंत ने सभी का माल्यार्पण किया तथा उपस्थित सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया। बैठक में उपस्थित कमल कुमार ने सभी पदाधिकारियो को प्रमाण पत्र वितरित किये।

बैठक में अध्यक्ष प्रदीप पंत, उपाध्यक्ष हरीश भट्ट, महासचिव रघुवीर पंत, विनोद पंत, देवेंद्र छिम्वाल,, राज चौधरी, नरेश जोशी, देवेंद्र नैनवाल, वीरेंदर अधिकारी, चन्दन कड़ाकोटी, भगवत वर्मा,, जगदीश वर्मा, गोपाल नैनवाल, गणेश राम, पूरन करगेती उपस्थित थे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता हरीश नैनवाल ने की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  ये रही बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची, देखें
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News