Connect with us

उत्तराखण्ड

एसबीआई जनरल दुर्घटना बीमा योजना के तहत 20 लाख का क्लेम

हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक की काठगोदाम शाखा द्वारा एस बी आई जनरल पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये का बीमा क्लेम सेटल किया गया। शाखा परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक हेमंत पुजारी तथा एसबीआई जनरल के जोनल हेड दीपेश पंत ने लाभार्थी श्रीमती नीमा तिवाड़ी को 20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर श्रीमती नीमा तिवाड़ी ने भारतीय स्टेट बैंक काठगोदाम शाखा और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीमा क्लेम का निपटान बेहद सरल, पारदर्शी और बिना किसी परेशानी के किया गया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में यह आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए बहुत सहायक साबित हुई है। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक हेमंत पुजारी ने बताया कि एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की विभिन्न बीमा योजनाएं आकस्मिक परिस्थितियों में ग्राहकों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए दुर्घटना बीमा योजनाओं का लाभ अवश्य लें।
उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि जरूरत के समय उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके।

पर्वत प्रेरणा संवाददाता

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  एलन मस्क ने पूछा, क्या अंबानी है भारत के असली बॉस?, राहुल गांधी ने दिया जवाब
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News