Connect with us

उत्तराखण्ड

जिला पंचायत का साफ सफाई अभियान हुआ तेज सिंगल यूज प्लास्टिक पर विभाग सख्त

चम्पावत। जिला पंचायत विभाग चंपावत की ओर से जनपद को स्वच्छ बनाए जाने हेतु लगातार प्रयास जारी दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते आज जिला पंचायत विभाग चंपावत की तरफ से भगवत पाटनी जिला पंचायत अधिकारी के नेतृत्व में जनपद के चार विकास खंड में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे विकास खंड बाराकोट, काकड़ सहित अन्य विकास खंडों में सफाई अभियान को चलाया गया।

साथ ही विभाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी नकेल कसी जा रही है जिला पंचायत अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया चंपावत जिले को स्वच्छ बनाये जाने हेतु विभाग के तरफ से साफ सफाई अभियान चलाया गया।

वही विभाग की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अब तक चालानी कार्रवाई करते हुए तकरीबन 7 किलो पॉलिथीन जब्त किये जाने के साथ करीब 70 लोगों के ऊपर चालानी कार्यवाही की जा चुकी है वहीं चालानी कार्रवाई से 6,500 का राजस्व प्राप्त किया जा चुका है।

रिपोर्ट – विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News