Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर बनाने की सीएम धामी ने की घोषणा

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 35.58 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज़ू बनाए जाने के लिए बजट दिए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने के अभियान में हल्द्वानी में एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की घोषणा की तथा हल्द्वानी में आधुनिक कैथ लैब बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार राज्य की जनता की भलाई के लिए विकास कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि यह ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छता की ओर सरकार का एक बड़ा कदम है।

वही मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि यह हल्द्वानी के लिए नई शुरुआत है और स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम है। गौरतलब है कि शिविर ट्रीटमेंट प्लांट मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे आज मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News