Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने दी दीपावली की बधाई, प्रदेशवासियों से की स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। सीएम ने प्रदेशवासियों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की है।

.
सीएम धामी ने दी दीपावली की बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि खुशियों के पर्व पर सभी लोग बाजारों में उपलब्ध हो रहे स्थानीय सामान को खरीदे। जिससे देश और राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में मदद मिले।

प्रदेशवासियों से की स्थानीय उत्पाद को खरीदने की अपील

.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन उत्पादों को बनाने में और बाजार तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है की खुशियों के इस पर्व पर उन चेहरों पर भी खुशियां लाएं और उनके बनाए हुए उत्पाद खरीदे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भवाली के सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार और उनकी पत्नी सभासद सपना समेत 50 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता…

More in उत्तराखण्ड

Trending News