Connect with us

Uncategorized

नौसेना दिवस पर सीएम धामी ने जवानों को दी शुभकामनाएं

मीनाक्षी

हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। आज नौसेना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर जवानों को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि हर साल भारतीय नौसेना का सलाम करने के लिए 4 सितंबर को नौसेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
सीएम धामी ने नौसेना दिवस पर भारत की जल सीमाओं की रक्षा में सदैव तत्पर वीर जवानों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आपका अदम्य साहस, अनुशासन और निष्ठा हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।भारतीय नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत मई 1972 में हुई थी। एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी सम्मेलन में इसकी शुरूआत की गई थी। बता दें कि 1971 में भारत-पाक युद्ध के बीच नौसेना की उपलब्धि और प्रयासों को स्वीकार करते हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने का फैसला लिया गया था

यह भी पढ़ें -  देहरादून में भीषण सड़क हादसा: मोब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, एक की मौत, अन्य घायल

More in Uncategorized

Trending News