Connect with us

Uncategorized

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैय्या_ रामनगर में बच्चों की प्रेयर वायरल

उत्तराखण्ड के रामनगर से लगे गेबुआ नामक जगह के एक स्कूल में छात्र छात्राओं ने ‘हनुमान अंश’ फ़िल्म के गीत को अपनी प्रेयर में गाए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लाल रंग की स्कूल ड्रेस वाले इन नन्हें बच्चों ने ‘हनुमान अंश’ फ़िल्म के गीत को अपनी मॉर्निंग प्रेयर के दौरान गाया। स्कूल के आई-कार्ड डाले ये बच्चे रामनगर में गेबुआ के हिलवुड एकेडमी स्कूल के बताए जा रहे हैं।इन बच्चों के मुख से “मैंने तेरे ही भरौसे हनुमान, सागर में नैय्या पार करे” जैसे गीत से माहौल भक्तिमय हो गया। रामनगर, छोई, गेबुआ, बैलपड़ाव समेत कुछ अन्य गांवों के इन लगभग 400 बच्चों की स्ट्रेंथ वाले स्कूल के बच्चे एक साथ भजन को गा रहे हैं, जो कानों को शांति प्रदान करने वाला लग रहा है।हम इस वाइरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। ये वीडियो सोशियल मीडिया में नैनीताल जिले के हिलवुड एकेडमी स्कूल का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि ये वीडियो वर्ष 2025 के शीतकाल के दौरान कैप्चर किया गया था। इसमें कई छात्र छात्रा सिर पर टोपी पहने दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी चिंताजनक: सड़क हादसों में हर महीने दो हजार से ज्यादा लोग हो रहे घायल

More in Uncategorized

Trending News