Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर सीएम धामी, मंत्री गणेश जोशी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने बलिदानियों को नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्‍होंने कहा पुलवामा आंतकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन किया। कहा कि आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश इन वीरों के बलिदान को हमेशा स्मरण रखेगा। मंगलवार को मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा कि आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान एक आत्मघाती आतंकी हमले में बलिदान हो गये थे। जिसमें उत्तराखंड के दो जवान भी शामिल थे। मंत्री ने कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कड़े कदम उठाए। इन कदमों ने पाक को काफी नुकसान पहुंचाया।उन्होंने कहा कि 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई और एयर स्ट्राइक के जरिये आतंकी ठिकानों को नष्ट कर जवानों का बदला सूद समेत वापस लिया था।

शहीदों के सम्मान में उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखण्ड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है। उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और एक सैनिक होने के नाते यह मेरा भी दृढ़ संकल्प है कि उत्तराखण्ड का सैन्य धाम यहां के चार धामों की तरह ही विकसित हो।कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर विशेष रूचि ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण में अगर बजट की आवश्यकता होती है तो उसे भी पूरा किया जायेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि 2023 के अंत तक हम सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण कर लेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है।सरकार द्वारा देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करके सैन्य धाम के डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया है। सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, आशीष थापा, प्रभा शाह, सतेंद्र नाथ, मोहन बहुगुणा, चुन्नी लाल, मनजीत रावत, अरविंद डोभाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News