Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर CM सख्त, पुलिस अधिकारियों की ली उच्चस्तरीय बैठक

उत्तराखंड में बीते कुछ समय से ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था को लेकर बीती देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में सीएम ने सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आदतन और संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में कानून का भय स्थापित हो और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
सीएम धामी ने कहा कि पुलिस पूरी सक्रियता, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करे। थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत किया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। सीएम ने कहा कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों, असामाजिक तत्वों और प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  देवप्रयाग में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत

जनता को होना चाहिए सुरक्षा का अनुभव
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिए कि परिणाम दिखने चाहिए और जनता को सुरक्षा का अनुभव होना चाहिए। उनकी सरकार “अपराध मुक्त उत्तराखंड” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News