Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा को लेकर सीएम ने किया दावा,एक क्लिक में जाने

प्रदेश में महीने भर की टेंशन के बाद अब मतदान भी हो चुके हैं जिसके बाद अब सभी नेता चैन की सांस ले रहे हैं लेकिन इसी बीच भाजपा की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,बता दें कि सीएम धामी ने दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी इस बार 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

धामी ने विजय चिह्न बनाते हुए दावा किया कि राज्य में भाजपा ही अगली सरकार बनाएगी।उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए मतदान के एक दिन बाद धामी ने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, आप 10 मार्च आने दीजिए। आप देखेंगे कि हम 60 (का आंकड़ा) पार कर लेंगे।” राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार उसने चुनाव में ‘अबकी बार, 60 पार’ का नारा दिया था।

चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे। हाल ही में वायरल की गई एक ​कथित खनन वीडियो के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पिछली सरकारों ने प्रदेश में खनन का दोहन किया और खनन माफियाओं को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह देख रही है कि किसने क्या किया। मुख्यमंत्री धामी काफी देर तक ढोल की थापों के बीच मुस्कराते और बार-बार का विजय चिह्न दिखाते रहे। उनके साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रविंद्र जुगरान, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News