Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक और बढ़ेगी ठंड, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक और बढ़ेगी ठंड, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. जिसके बाद प्रदेशभर में ठिठुरन और बढ़ जाएगी.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 26 दिसंबर को प्रदेश के पहाड़ी जिले चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगह हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी होने के आसार हैं. जिसके बाद पारा लुढ़क जाएगा और पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड और बढ़ जाएगी.

27 दिसंबर को भी कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

बीते गुरुवार को तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के सर्ग 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये तापमान बीते 10 सालों में सबसे कम रहा. जबकि रात का न्यूनतम तंपन एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि सुबह और शाम के समय प्रदेशभर में ही ठंड बनी हुई है. बता दें मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 27 दिसंबर को भी 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है

यह भी पढ़ें -  ‘शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया…’, राज्यसभा में भड़के खरगे, नड्डा ने दे दिए जांच के आदेश

More in Uncategorized

Trending News