Connect with us

उत्तराखण्ड

काशीपुर सामना की सम्पादक श्रीमती कीर्ति के निधन पर शोक

काशीपुर। पत्रकार श्रवण कुमार की पत्नी काशीपुर सामना की सम्पादक श्रीमती कीर्ति के निधन पर पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। ज्ञात रहे कि पत्रकार श्रवण कुमार की पत्नी साप्ताहिक समाचार पत्र काशीपुर सामना की स्वामित्व /सम्पादक श्रीमती कीर्ति पिछले लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थीं, और बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।

गत दिवस प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी आत्मिक शांति एवं पीड़ित परिवार को दुःख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पत्रकार जगत ने उन्हें अपनी शोक श्रद्धांजलि दी है। शोक व्यक्त करने वालों में एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत, पर्वतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, काशीपुर मीडिया सेन्टर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी व अन्य संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के बाजारों पर पुलिस का पहरा! ड्रोन से निगरानी, 133 कैमरों की नजर में रहेंगे बाजार, 8 जगह दमकल तैनात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News