Connect with us

कुमाऊँ

देवरिया में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री वरुण भाकुनी का जोरदार स्वागत

किच्छा। उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं पीसीसी सदस्य वरुण प्रताप सिंह भाकुनी के किच्छा देवरिया गाँव पहुँचने पर अनेकों कांग्रेसियों द्वारा गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। उत्तराखण्ड कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने भी वरुण का अपने कार्यालय में फूल मालाओं से स्वागत किया।

देवरिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव हैं। यहां भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को जमीन आवंटित की गई थी। वरुण की नियुक्ति से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है और एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। उनके अनुसार एक उच्च शिक्षा प्राप्त युवा को यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने बहुत बढ़िया काम किया है क्योंकि उन्हें संगठन का अच्छा अनुभव है और वह पार्टी संगठन में नई जान फूंक सकेंगे। वरुण का कहना है की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और निश्चित ही इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है । बेरोजगारी, महंगाई और लोगों में हताशा अपने चरम पर है जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।

स्वागत करने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवाड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह छीना, करन सिंह भाकुनी, कला। भाकुनी, स्वाती बिष्ट, गीता बिष्ट, गरिमा भाकुनी, नंदी उपाध्याय, भावना उपाध्याय, महेंद्र सिंह बसेड़ा, रजत तिवाड़ी, राज बिष्ट, सुभीर राणा, अमित बिष्ट, अभय सक्सेना, उज्जवल भंडारी, योगेश तिवाड़ी, समीर अहमद, तुषार गुप्ता इत्यादि रहे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News