Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार

हल्द्वानी। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार आज यहां कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के कैंप कार्यालय में किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
प्रदेश प्रवक्ता श्री बल्यूटिया और अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष इंदर पाल आर्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर मनोनयन पत्र दिए। नवनियुक्त पदाधिकारियों में सोनू आर्या को विधानसभा सचिव, प्रमोद कुमार को महानगर उपाध्यक्ष, पनी राम को ब्लॉक महामंत्री, नवनीत प्रकाश को विधानसभा उपाध्यक्ष, पंकज कुमार को विधानसभा संगठन मंत्री तथा अशोक कुमार को ब्लाक महासचिव मनोनीत किया गया।


इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री बल्यूटिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में जनता महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम समस्याओं से घिरी हुई है। इसलिए हम सभी को जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए आगे आना होगा। विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्र पाल आर्य ने कहा कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की गरिमामई परंपराओं व पार्टी के प्रति निष्ठा रखते हुए 2022 में कांग्रेस को विजय दिलाने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में चोरगलिया गौलापार ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेशानंद, जीवंती आर्य, मंजू आर्य, जगदीश आर्य, विजय आर्य, हेमंत पाल, कैलाश कोहली, पवन कुमार, मोहन चंद्र पलड़ीया, भैरव चंद्र पलड़िया, मुकुल बल्यूटिया, राहुल आर्य, अमन कुमार, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News