Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, रक्तदान शिविर का किया आयोजन

राजीव गांधी की 79वी जयंती को आज राजधानी दून में कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया। कांग्रेस ने इस अवसर पर देहरादून स्थित राजीव भवन में राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती
राजीव गांधी की 79वी जयंती के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित राजीव भवन में राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष्य में महानगर युवा कांग्रेस द्वारा देहरादून कांग्रेस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें की तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का किया गया आचोजन
महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी ने कहा कि आज राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही दून हॉस्पिटल में फल वितरण का कार्य भी रखा गया है।

राजीव गांधी ने युवाओं को दिलाया मतदान का अधिकार
इसके साथ ही गोगी ने कहा आज के दिन राजीव गांधी के द्वारा किए गए कार्यों को याद किया जा रहा है। राजीव गांधी ने युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया उसके साथी आईटी क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने का भी कार्य किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  1 नवंबर को भी बारिश के आसार, देहरादून समेत इन जिलों में अलर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News