Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस ने की ‘आमदनी ना हुई दोगुनी दर्द सौ गुना, नाम की बुकलेट लांच

हल्द्वानी । भाजपा को निशाने पर साधने के लिये कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने आज ‘आमदनी ना हुई दोगुनी दर्द सौ गुना, नाम की बुकलेट को लांच किया।
स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सत्ता पाने के लिए छम बिछम कर रही है। आर्य ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि पिछले 5 सालों में किसान की आमदनी दोगुनी ना हुई जबकि दर्द सौ गुना बढ़ गया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसानों के साथ सिर्फ छलावा हुआ और कुछ भी नहीं, लिहाजा यह बेहद दुर्भाग्य की बात है कि केंद्र सरकार ने जिन किसानों से साफ़ झूठ बोला 2016 में किसानों की आय दोगुनी करने की घोषणा की, लेकिन साल दर साल किसानों के साथ कुठाराघात किया और किसानों की आय दोगुना करने की अपेक्षा दस गुना कम कर दी है।ऐसी सरकार को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा पांच राज्यों में चुनाव के दौरान वोट की चोट ही किसान विरोधी भाजपा सरकार को सच का आईना दिखायेगी। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News