Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा सरकार में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

हल्द्वानी। विधानसभा समन्वयक मनोज सिंह पटेल के अहवान पर महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व व पार्षद दीपा बिष्ट के संचालन में वार्ड नंबर 4 में पदयात्रा का आयोजन किया गया। विवेकानंद स्कूल से प्रारंभ हुई यात्रा में बोलते हुए महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल,ए. आई.सी.सी.सद्स्य सुमित हृदयेश,पी सीसी सद्स्य हरीश मेहता,दीपक बल्यूटिया,पीसीसी एन बी गुणवंत,ललित जोशी,हूकम सिंह कुंवर,जगमोहन चिल्वाल,हाजी सूहेल,कोषाध्यक्ष नरेश अगरवाल,युवा कॉंग्रेस गुरर्प्रीत प्रिन्स ने कहा की आज महंगाई डायन से डायनासोर का रूप ले चुकी है।


आम जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है अपितु सरकार एक मदमस्त हाथी की तरह गहरी नींद में सो रही है।सरकार को शर्म आनी चाहिए। वार्ड अध्यक्ष देव जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिस्त्त,प्रदेश सचिव मयंक भट्ट,शौरव भट्ट,युवा कांग्रेस त्रिलोक कथायत,मुन्न पांडे,एडवोकेट ब्रिजेश बिष्ट ने कहा की आज देश प्रदेश में महंगाई,बेरोजगारी अपने चरम पर है सरकार किसी भी मोर्चे पर आम जनता को राहत देने में नाकाम रही है। समन्वयक मनोज सिंह पटेल ने जनहित के मुद्दो को और अधिक मुखरता के साथ उठाने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद दीपा बिष्ट,प्रदीप बिष्ट,सी एम पांडे,सीमा,मीरा मेहता,अलका आर्या,बबिता उप्रेती,किरन,खुसी,सोनी मेहरा,विनीता,हिमानी,तन्नू,सुनीता बिष्ट,रमा,गीता रावत,बेबी,शोबा,हेमन्त चुफाल,बबलू बिष्त,लाल सिंह परिहार,भास्कर कांडपाल,अरुण मासीवल,महानगर उपाध्यक्ष सत्नाम सिंह,महामंत्री संदीप भेसोरा,हिमांशु जोशी युवा कॉंग्रेस महामंत्री हिरदेश कुमार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News