Connect with us

कुमाऊँ

पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

थल(पिथौरागढ़)। पेट्रोल-डीजल व खाद्य तेलों के मूल्यों में हुई वृद्धि को लेकर विरोध स्वरूप आज युवा कांग्रेस नेता कमल दीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मुवानी के चौसाली बाजार में सांकेतिक तौर पर धरने पर बैठे।
इस दौरान कमल दीप सिंह ने कहा कि जब भाजपा सत्ता में आई थी तब उसने बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार का नारा दिया था, लेकिन 2014 से ले कर अब तक महंगाई आसमान छू रही है, यह जनता के साथ धोखा हुआ है।
इस दौरान धरना प्रदर्शन में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव शोभन कार्की, पूर्व सैनिक मेहर सिंह कठायत, संजय भट्ट, दान सिंह खोलिया, राहुल सोनार, मनीष बोरा, गोलू बोरा, डब्बू कठायत, ललित कुमार, मोहित कुमार, गोलू कुमार आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-अनिल कार्की

Ad
यह भी पढ़ें -  डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News