Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का फूंका पुतला

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोला।उन्होंने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
शुक्रवार को चौघानपाटा के गांधी पार्क में घरेलू गैस सिलिंडर में मूल्यवृद्धि व बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में देश एवं प्रदेश की मध्यमवर्गीय एवं गरीब जनता पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई का कीर्तिमान स्थापित करते हुए घरेलू गैस सिलिंडर का मूल्य एक हजार रूपये के पार पहुंचा दिया है। भाजपा की सरकार में बैठे नुमाइंदों को मध्यमवर्गीय एवं गरीब जनता के तकलीफों से कुछ भी लेना देना नहीं है। जनता भाजपा की सरकार के लिए मात्र वोट बैंक है। आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, अनाज से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुएं दाल,आटा, तेल, सब्जियां इतनी महंगी हो चुकी हैं। बेरोजगारी चरम पर है। युवक युवतियां सड़को पर है।
इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूरन सिंह रौतेला, लता तिवारी, भूपेन्द्र भोज, तारा चन्द्र जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बेरीनाग के चौकोड़ी में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News