Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा प्रदेश प्रभारी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग

हल्द्वानी। भाजपा उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी पर पाकिस्तानी पिल्ला जैसे टिप्पणी किये जाने पर कांग्रेसियों का गुस्सा भड़क उठा है। विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्या ने कहा की बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस के राष्ट्रवादी नेता राहुल गांधी पर की टिप्पणी को शर्मनाक बताया। उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। मामले में कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा भाजपा के प्रदेश प्रभारी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उनको इलाज की जरूरत है। प्रभारी के बयान से भाजपा का असली चरित्र जनता के सामने आ गया है। इस मामले में करोड़ों युवाओ की भावनाएं आहत हुई है।भाजपा नेताओं को इस मामले में सार्वजनिक माफ़ी माँगनी चाहिए।तहरीर सोंपने वालो में प्रमुख रूप से विशाल भारती, रवि आर्या,अजय साह, पंकज अधिकारी,राहुल सिडोडी,प्रवेश आंसारी, सचिन टम्टा, अभिषेक आर्या समेत तमाम युवा काँग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News