Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने 93 लोगों को किया राशन वितरित

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटियाने आज अपने कैम्प कार्यालय, पौलिशीट, काठगोदाम में 93 जरुरत मंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। श्री बल्यूटिया ने बताया कि कोरोना कर्फ़्यू के चलते लोगों को आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। अब तक वह लगभग 1700 लोगों को राशन वितरित कर चुके हैं । अभी और 400 जरुरत मंद लोगों द्वारा राशन के लिए अपना नाम लिखवाया गया है, जिन्हें सोमवार प्रातः 10 से दोपहर 12.00 तक राशन वितरित किया जाएगा।
दीपक बल्यूटिया ने बताया राशन वितरण कार्यक्रम 10 मई से लगातार चल रहा है। उन्होंने अब तक लगभग 1700 जरुरत मंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया है।कोरोना कर्फ़्यू के बढ़ने से राशन की माँग बढ़ रही है। सरकार को इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कर्फ़्यू हटाने व बाजार खोलने की रणनीति तैयार करनी चाहिए, ताकि आजीविका के संकट से जूझ रहे परिवारों को राहत मिल सके।
श्री बल्यूटिया ने सरकार से माँग की है कि अत्यंत कठिन दौर से गुजर रहे परिवारों को राहत पहुँचाने के लिए उनके बैंक खातों में तत्काल 10-10 हजार रुपये डालकर उनकी सहायता की जाए। राशन वितरण करने में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, वार्ड अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कमल जोशी ने विशेष सहयोंग किया।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News