Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस ने शुरू की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

हल्द्वानी। मंगलवार को कांग्रेस ने स्वराज आश्रम से “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” की शुरुआत कर दी है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह यात्रा निकली जा रही है। यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने संकल्प लिया है कि हम भारत के अंतिम ब्यक्ति तक पहुंच कर इस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। यात्रा में शामिल कर एक नया इतिहास रचने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक पूर्व मंत्री प्रदेश, जिला ,ब्लॉक स्तर के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको बता दें विधानसभा हल्द्वानी के स्वतंत्रता आंदोलन का केन्द्र रहे स्वराज आश्रम हल्द्वानी से आज कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रारम्भ होकर पूरे शहर में भ्रमण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि तिरंगा यात्रा 9अगस्त को विधानसभा हल्द्वानी,10अगस्त को विधानसभा नैनीताल के रामसेवक सभा मैदान मल्लीताल नैनीताल से धर्मशाला तल्लीताल, दिनांक 11अगस्त को विधानसभा भीमताल के महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मुख्यमंत्री पं नारायण दत्त तिवारी के द्वारा श्रमदान से खुट खटानी सुड बिनैका नारे से पदमपुरी धारी मोटर मार्ग प्रारम्भ स्थान खुटानी भीमताल से नौकुचिया ताल तक, दिनांक 13अगस्त को विधानसभा लालकुआं के स्वतंत्रता सेनानी स्मारक डुंगरपुर हल्दूचौड़ से बिंदुखत्ता, समापन कांग्रेस कार्यालय लालकुआं, दिनांक 14अगस्त को विधानसभा कालाढूंगी के कटघरिया से पीली कोठी, मुखानी तक, दिनांक 15अगस्त को यात्रा किसान इंटर कालेज पीरूमदारा से प्रारंभ होकर रामनगर में समापन किया जायेगा। जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि तिरंगा यात्रा में जनपद में विधायक पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश/जिला/ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी/समस्त फ्रंटल संगठनों के वरिष्ठ नेताओं की एक टीम बनाई गई है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर संयोजक कमेटी बनायी गयी है।जो पूरी 6दिवसीय यात्रा में चलेगी। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के आजादी का योगदान और वर्तमान भाजपा के झूठे राष्ट्रवाद की पोल खोली जायेगी। कहा कि भाजपा आर एस एस के मुख्यालय में विगत 52वर्षो तक तिरंगा नहीं फहराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News