Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बल्यूटिया ने बांटा 300 लोगों को राशन

हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि राहुल गाँधी ने कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न कठिन समय में जन सेवा करने हेतु कांग्रेस जनो से अपील की है। श्री बल्यूटिया ने आज अपने कैम्प कार्यालय, पोलिशीट, काढ़गोदाम में 300 जरुरत मंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। इससे पहले भी वह ढाई हजार से अधिक लोगों को राशन एवं राहत सामग्री वितरण कर चुके हैं। प्रदेश प्रवक्ता श्री बल्यूटिया द्वारा पिछले 10 मई से लगातार चल रहे राशन वितरण कार्यक्रम के माध्यम से अब तक लगभग 2700 लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा चुका है।

दीपक बल्यूटिया ने कहा वर्तमान समय में लोगों को आजीविका का संकट उत्पन्न हो रहा और वह सरकार से जरुरत मंद परिवारों की सहायता स्वरूप उनके खातों में 10-10 हजार रुपये डालने की माँग करते आ रहे हैं मगर सरकार का ध्यान सिर्फ2022 के चुनाव की ओर केंद्रित है। सरकार को बेरोजगारी, महंगाई व जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही, जिसका जवाब जनता 2022 में भाजपा सरकार को बेदखल कर देगी।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News