Connect with us

राजनीति

कांग्रेस भारी मतों से करेगी जीत हासिल नगर क्षेत्र के आलावा वार्ड वासियों का मिल रहा आपार जन समर्थन:हेमा वर्मा प्रत्याशी कांग्रेस

टनकपुर (चम्पावत)। कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा के चुनाव प्रचार नें पकड़ी रफ़्तार, नगर क्षेत्र के अलावा तमाम वार्डो व विष्णुपुरी कालोनी से मिल रहा अपार जन समर्थन, कांग्रेस प्रत्याशी नें कहा भारी अंतर से कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर हों रहीं है।
बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा नें नगर क्षेत्र के अलावा विष्णुपुरी कॉलोनी में धुँआधार प्रचार कर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। वहीं जिला मुख्यालय से कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी नें टनकपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओ के अलावा मतदाताओं की नब्ज़ टटोली।


कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी नें कहा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा समर्थक भी लगातार प्रचार की कमान संभाले हुए है। उन्होंनें कहा इस बार मतदाताओं नें कांग्रेस को विजयी बनाये जाने का मन बना लिया है। वहीं पार्टी प्रत्याशी हेमा वर्मा नें बताया उन्होंनें अभी तक नगर क्षेत्र के अलावा तमाम वार्डो में जनता से संपर्क किया है। जिसमें क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं नें कांग्रेस के पक्ष में मतदान किये जाने की बात कहीं है। उन्होंनें कहा क्षेत्र की जनता के रुझानो के आधार पर कांग्रेस भारी अंतर से जीत हासिल करने जा रहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी

More in राजनीति

Trending News