Connect with us

कुमाऊँ

गिरफ्तारी देने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता,भाजपा सरकार का फूंका पुतला

हल्द्वानी। यूपी के लखीमपुर में हुए बवाल में आरोपियों के खि़लाफ़ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तिकोनिया चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला फूंका।इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान पद यात्रा कर गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंचे, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों को रोकने की कोशिश की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में कल जिस तरह की घटना हुई है वह बेहद शर्मनाक है। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और अत्याचार कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार किसानों का समर्थन कर रही है।

इधर आक्रोशित कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश नैनवाल व महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद हल्द्वानी कोतवाली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चौराहे पर भारी संख्या में एकत्र होकर नारेबाजी करते भाजपा सरकार का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश होकर हिटलरशाही से किसानों की हत्या करने पर आ चुकी है। जो कि लोकतंत्र के लिए बहुत ही शर्मनाक है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लोकतंत्र का गला घोंटने का कुत्सित प्रयास किया है।जिसका आज सभी कांग्रेस जन विरोध कर रहे हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लेफलांग ने कहा कि सरकार किसी भी तरह किसानों की आवाज दबाना चाहती है। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि किसान भाजपा सरकार को नेस्तनाबूद करने को आतुर हैं। अपनी पराजय की आशंका से डरी सरकार आंदोलनरत किसानों को कुचलने का प्रयास कर रही है। पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि यह कायरतापूर्ण घटना है। मृतक किसानों के परिवारों के साथ कांग्रेस की संवेदना है। सरकार निरंकुश हो गई है।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

कोतवाली में जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, मीडिया प्रभारी जरिता लेफलांग, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, हरेंद्र बोरा, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, भोला भट्ट, हर्षवर्धन पांडे, संदीप भसौड़ा, सरदार बलकार सिंह, बलजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री तारा सिंह नेगी, उमेश कबडवाल, मीडिया कमेटी सदस्य गोविन्द बिष्ट ,कैलाश दुम्का, दया कबड़वाल,नीरज रैक्वाल,सतनाम सिंह, अर्जुन सिंह, कुंदन नेगी, नन्दन दुर्गापाल, प्रदीप नेगी, ललित जोशी, जगमोहन चिलवाल ,विजय सिजवाली, अशोक जोशी, प्रकाश पाण्डेय, मंजू तिवारी, रत्ना श्रीवास्तव, शोभा बिष्ट, मनोज श्रीवास्तव,युकां जिला अध्यक्ष गजेन्द्र गौनिया, गुरप्रीत प्रिंस, महेश काण्डपाल,जया कनार्टक, पुष्पा नेगी, निर्मला जोशी, इकबाल कुरैशी,अंश जोशी, त्रिलोक कठायत, हर्षित जोशी,हूकम सिंह कूवर,हाजी सुहेल,सत्नाम सिंह,संदीप भौसोड़ा,जगमोहन चिल्वाल,प्रकाश पांडे,पुष्पा नेगी,हेमन्त बागडवल,बिमला सांगूड़ी,बबिता उप्रेती,मोनिका सती,ममता गौड,गीता,पुस्पा संभल,ह्रदयेश कुमार,हर्षित जोशी,सविता गुरुरानी आदि मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News