Connect with us

कुमाऊँ

करोना जागरूकता कार्यक्रम चलाया

भवाली। क्षेत्रीय लोक संपर्क नैनीताल द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमे विभागीय कलाकारों ने कोरोना को लेकर के समूह गीत प्रस्तुत किया।
इसके अलावा अपने अपने भाषण के माध्यम से भी लोगों को कोरोना के व्याप्त संकट को लेकर जानकारी दी गई और लोगों से अधिक जागरूक रहने की अपील की गई।

कार्यक्रम में भवाली ग्राम की ग्राम प्रधान श्रीमती ज्योति बिष्ट मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही विशिष्ट अतिथि के रूप में खीम सिंह बिष्ट सेवानिवृत्त प्रशासनिक अकैडमी नैनीताल मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी व महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन भी किया गया जिसमें विजेता को विभाग द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया। प्रश्नोत्तरी में युवराज , हार्दिक बिष्ट, विनोद व ममता बिष्ट रही जबकि कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान ग्राम प्रधान श्रीमती ज्योति बिष्ट द्वितीय स्थान श्रीमती कंचन बिष्ट और तृतीय स्थान श्रीमती कमला भंडारी ने प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News