Connect with us

कुमाऊँ

नैनीताल शहर में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार

नैनीताल। नैनीताल में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है शहर में में हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहें है। वहीं एक बार फिर एकमुश्त 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शहर में हड़कंप मच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

बता दें कि इन दिनों लगातार नगर में कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ रहें है, जिससे शहर में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं शनिवार को भी नगर में एकमुश्त 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें 25 लोग आरटीपीसीआर व 7 रैपिड एंटीजन में पॉजिटिव पाए गए है।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, और उनके सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित कर उनकी भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News