Connect with us

कुमाऊँ

कोरोना ने ली माता-पिता के बाद बेटे की जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कोरोना वायरस ने अब तक न जाने कितने परिवारों को उजाड़ दिया है। एक ऐसा ही मामला लाल कुआं से सामने आया है यहां पर कोरोना संक्रमण से मा- बाप के बाद पुत्र की भी मौत हो गई है। जिससे उनके परिवार में कोहराम मचा है वही क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व नगर के वार्ड नंबर चार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी मथुरा दत्त भट्ट की पत्नी की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। जिसके एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमित मथुरा दत्त भट्ट ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। जिसके बाद से उनके जेष्ठ पुत्र महेश भट्ट कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिनका हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सल्य में उपचार किया जा रहा था। गुरुवार की प्रातः उनकी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद जहां उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News