Connect with us

कुमाऊँ

94 वर्षीय वृद्ध महिला और बेटी की कोरोना के चलती हुई मौत

नैनीताल जिले में अब धीरे धीरे कोरोना के मामले घटते जा रहे हैं जिसकी वजह से अस्पतालों में भी जगह खाली होती जा रही है लेकिन बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित नैनीताल निवासी एक 94वर्षीय वृद्धा और उसकी बेटी की मौत हो गई है। संक्रमण की पुष्टि के बाद महिला को घर पर आइसोलेट किया गया था, जबकि उसकी बेटी का हल्द्वानी में इलाज चल रहा था।


नगर पालिका नैनीताल के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शेरवानी लॉज मल्लीताल निवासी महिला की बीते दिनों तबीयत बिगड़ गई थी। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बेटी ने भी जांच कराई। जांच में महिला की बेटी भी संक्रमित मिली। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट कर दिया था। युवती का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती किया गया। महिला का स्वास्थ्य एकाएक खराब हो गया। बृहस्पतिवार रात घर में ही महिला की भी मौत हो गई। उधर अस्पताल में भर्ती उनकी बेटी का भी निधन हो गया है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी। परिजनों ने उम्र का हवाला देकर मना कर दिया था। इस बीच महिला की मौत हो गई।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News