Connect with us

कुमाऊँ

राजनैतिक संक्रमण से गुजर रहा देश : प्रदीप

लमगड़ा में कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू, छद्म राजनीति कर रही भाजपा : कुजंवाल
– नवीन बिष्ट

अल्मोड़ा। जिले के विकास खण्ड लमगडा़ में काँग्रेस का राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आन्दोलन के तहत प्रदर्शन व सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान काँग्रेसजनों ने केंद्र की मोदी एंव प्रदेश की धामी सरकार की नाकामी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांव गांव घर घर जाकर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस मौके पर पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने बतौर मुख्यातिथि मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या जैसा कुत्सित प्रयास ही नहीं, हत्या पर आमादा हैं। ब्लाँक काँग्रेस कमेटी लमगडा़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि काँग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो। प्रदीप टम्टा ने कहा कि आज देश बहुत बड़े राजनॆतिक संक्रमण से गुजर रहा हैं। लोकतंत्र की आस्था में जिस देश को लम्बे संघर्ष एंव बलिदान से आजादी मिली थी। आज उन्हीं सिद्वातों को नष्ट करने का कार्य केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार कर रही हैं। आज संविधान के मूल उद्देश्य के साथ आम व्यक्ति की अभिव्यक्ति पर चोट पहुँचाने का कृत्य हो रहा हैं।

काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा देश की वर्तमान हालात का रिपोर्ट कार्ड था। जिससे केन्द्र की मोदी सरकार घबरा गयी हैं। केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ आज अगर कोई देश में नेता हैं। तो वह राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला भारत राहुल गांधी के नेतृत्व में उभेरगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीब, नॊजवान, किसान ऒर मातृशक्ति की मजबूत आवाज हैं। आज के दॊर में हर काँग्रेस कार्यकर्ता के साथ भारत की जनता भी राहुल गांधी पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किये गये अन्यायपूर्ण रवॆये पर साथ खड़ी हैं। वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में देश की सबसे बड़ी जनविरोधी नरेन्द्र मोदी सरकार को उखाड़ फॆकने के लिए दृढ़ संकल्प लेने का समय आ गया हैं।

यह भी पढ़ें -  मेधावी छात्र छात्राओं की माताओं को दिया गया कमला नेहरू पुरुस्कार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल ने कहा कि काँग्रेस पार्टी का सत्याग्रह आन्दोलन बड़े संघर्ष का आगाज हैं। आज जनता छद्म राजनीति करने वाली भाजपा के षड्यंत्र को देख रही हैं। केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में पिछले नॊ सालों से अघोषित आपाताकाल लगाया हुआ हैं। देश के प्रधानमंत्री अपने मन की बात का शतक लगा चुके है। लेकिन जनता के मन की पीडा़ नहीं सुन रहे हैं । केन्द्र की मोदी सरकार पूँजीपतियों की सरकार बन चुकी हैं। देश का गरीब, किसान, बेरोजगार ऒर महिलायें असहाय हो चुके है। काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बोज गुडडू ने कहा कि छदम नारों की सरकार को उखाड़ फॆकने के लिए हर काँग्रेसी को मजबूती से आगे आना होगा। सत्याग्रह आन्दोलन की अध्यक्षता काँग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत एंव संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, पी सी सी सदस्य गोपाल सिंह चॊहान, ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दीवान सिंह भॆसोडा, अनु सूचि विभाग जिलाध्यक्ष किशन लाल, प्रदेश महासचिव महिपाल प्रसाद, ब्लाक अध्यक्ष जॆंती चन्दन बिष्ट, ब्लाक कमेटी जागेश्वर बिशन बिष्ट, शिवराम आर्या, रमेश बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्षों में राजेन्द्र बेलवाल, त्रिलोक सिंह, धन सिंह , पान सिंह बोरा, पूरन पाण्डेय, हेम आर्या, रमेश बिष्ट, पान सिंह बर्गली, मोहन कुंजवाल, मल्ला सालम प्रभारी रमेश बिष्ट, मोहन नगरकोटी, दीपक मलाडा़, हरिमोहन भट्ट, पूर्व सदस्य जिला पंचायत राजेश अधिकारी, गोपाल महरा, ललित सतवाल, बिशन राम, दीवान राम, सतीश पन्त, बहादुर राम, पूरन पाटनी, दिनेश पाण्डेय, दीपक सिंह, शिवराज सिंह बनॊला, बहादुर सिंह, बलवन्त सिंह, महेन्द्र सिंह, पान सिंह, जसवन्त सिंह, दीवान सिंह, बच्चीराम, नरेन्द्र प्रसाद, नारायण राम, सुन्दर सिंह, चन्दन बोरा, मोहनी देवी, तारा देवी, जॆतुली देवी, खष्टी देवी, तुलसी देवी, जयन्ती देवी, भगवती देवी, शोभादेवी, कलावती देवी, माधवी देवी, दीपा देवी सहित अनेक ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऒर सरपंच सहित सैकडों कार्यकर्ता मॊजूद रहें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News