Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में शादी कर रहे क्रिकेटर Kuldeep Yadav, जानें कब और कहां लेंगे सात फेरे

टी-20 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट की टीम का कुलदीप यादव भी हिस्सा थे। अब वर्ल्ड कप के बाद कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंधने वाले है। बॉलर 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। बता दें कि क्रिकेटर मसूरी में शादी करने जा रहे हैं। तो वहीं 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में वो भव्य रिसेप्शन पार्टी देंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बॉलर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के एक रिजॉर्ट में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे और अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने बीते साल जून में सगाई कर ली थी। सगाई के बाद पिछले साल ही नवंबर में शादी करने का प्लान था। हालांकि क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल की वजह से कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया। परिवार भी अब शादी की तैयारियां को अंतिम रूप देने में लगा है।

कब है रिसेप्शन पार्टी?
शादी के बाद 17 मार्च को रिसेप्शन पार्टी है। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, फिल्म जगत के कई सितारे और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।

सीएम योगी भी होंगे शामिल!
कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण भेजा है। हालांकि सीएम योगी लखनऊ में होने वाले रिसेप्शन में शिरकत कर सकते है। खबरों की माने तो 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी के फक्शन होंगे। तो वहीं होंगी मसूरी के एक रिजॉर्ट में ही 14 मार्च को विवाह होगा।

More in Uncategorized

Trending News