Connect with us

उत्तराखण्ड

इस विभाग में कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

देहरादून- उत्तराखंड के दून अस्पताल में 300 संविदा कर्मचारियों का करार 15 मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इन कर्मचारियों को निकाला जा सकता है।लिहाजा कर्मचारियों की बहाली के लिए आंदोलन भी शुरू हुआ है । आज से सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। कर्मचारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को भी ज्ञापन दिया गया।

दरअसल इन कर्मचारियों को 2022 अक्टूबर में 6 महीने के लिए काम पर रखा गया था। नौकरी में समायोजन देने के संबंध में कर्मचारी अस्पताल प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं।

वही यूनियन के अध्यक्ष संजय सिंह का कहना है जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त हो रही है। प्रदेश भर में उनकी संख्या करीब 1662 है। दून अस्पताल के करीब 300 कर्मचारी हैं।

यह कर्मचारी कोरोना काल में रखे गए थे और उनका प्रकोप कम होते ही इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। अगले 6 महीने तक उन्हें आंदोलन किया तो कुछ कर्मचारियों को नियुक्ति दे दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जमीन पर खाद डालने को लेकर खूनी संघर्ष, महिला के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा हमला

More in उत्तराखण्ड

Trending News