Connect with us

उत्तराखण्ड

उतरायणी मेले का छोलिया नृत्य एवं कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ


रिपोर्ट – विनोद पाल

टनकपुर। शारदा घाट से आज हरेला क्लब के तत्वाधान में उत्तरायणी कौतिक मेले का आगाज छोलिया नृत्य कलश यात्रा एवं विधालयी छात्र छात्राओं की झांकी के साथ नगर के मुख्य चौराहा से भमण करतीं हुई गांधी मैदान पहुंची जिसके तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष देवी दत्त भट्ट अध्यक्ष हरेला क्लब टनकपुर द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहीं विद्यालय छात्र छात्राऔ द्वारा व्याख्यान जनजागृति समिति द्वारा गणेश वंदना स्वागत गीत शगुन आंखर, गोरा, का कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसके तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन हरेला क्लब महिलाविग द्वारा कुमाऊनी शगुन आकर की प्रस्तुति दी गई।
हरेला क्लब द्वारा विद्यालय के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रस्तुत किया गया वहीं अपराह्न 3:00 बजे से स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए फिर देर शाम 6:00 बजे से अशोक सिंह खड़का टीम खटीमा द्वारा कुमाऊनी एवं फिल्मी गानों के साथ अपनी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी कार्यक्रम के वरिष्ठ संरक्षक धर्मेंद्र चंद ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से हरेला क्लब महिला विंग द्वारा आयोजित आर्कषक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगितायें।जो निम्न है 1-बालिकाओं हेतु ऐपण पेंट कला 15 वर्ष से 22 वर्ष ऐपण पेंट द्वारा 1X1 फिट के हार्ड बोर्ड में तैयार किये जायेंगे, हार्ड बोर्ड में लाल पेंट पूर्व में ही घर से कर लें। ऐपण के विषय शुभअवसरों पर बनने वाली विभिन प्रकार की चौकियों में से कोई एक चौकी बनानी होगी। पेंट सामग्री प्रतिभागी की स्वयं की होगी। 2- महिला हेतु गेरू ऐपण ओपन वर्ग 22 वर्ष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी वहीं शाम 4बजे से सांय 4 बजे से सीनियर स्कूली बच्चों (9-12) की एकल एक सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता। मेधावी छात्रों और उदीयमान राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का प्रतिभा सम्मान। सांय 5 बजे से बाहरी सांस्कृतिक दलों जैसे प्रकाश बिष्ट के नेतृत्व में अल्मोडा के हिमांद्री नट क्लब, संस्कार सांस्कृतिक और पर्यावरण समिति और महान लोक गायक स्व० गोपाल बाबू गोस्वामी के सुपुत्र अमित गोस्वामी आदि के लोक गीत, लोक नृत्य, संगीत और सदाबहार गानों की रंगारंग प्रस्तुतियां, अधिकारी एवं मैला प्रायोजक का सम्मान समारोह के रात्रि 10 बजे लकी ड्रा आयोजित कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक धर्मेंद्र चंद डी डी धामी शंकर दत्त गडकोटी अध्यक्ष डी डी भट्ट उपाध्यक्ष अजय गुरुरानी सचिव भुवन जोशी प्रचार मंत्री राजेन्द्र खर्कवाल कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र खर्कवाल अजय देउपा एम एन जोशी डा जेबी चंद डा वी के जोशी किशोर खर्कवाल अमित जोशी संरक्षक विधा जुकरिया ,प्रभा जोशी, जानकी खर्कवाल ,विधा खर्कवाल,अध्यक्ष सुमन वर्मा उपाध्यक्ष सुनीता गहतोड़ी हेमा जोशी लीला तिवारी पुष्पा मुरारी हेमा जोशी रिचा भट्ट पूनम गढ़कोटी रेखा बिष्ट, गीता राजपूत,रेखा पांडे अनिता नैथानी सहित आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  गुरु पूर्णिमा पर हिमालय संगीत शोध समिति का आयोजन, सुर-ताल में झूमे श्रोता
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News