Connect with us

कुमाऊँ

खतरनाक सड़क हादसा एक बाइक ने मारी टक्कर तो दूसरी बाइक सवार ने रौंदा,युवक की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसे को लेकर एक ऐसी बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दे कि अपने घर की तरफ जा रहे युवक को एक बाइक ने टक्कर मारी , वहीं दूसरी बाइक ने उसे रौंद दिया।युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला बागेश्वर के पिंडारी रोड का है जहां पर एक तेज़ रफ्तार से आ रहे बाइक सवार की टक्कर से गिरने के बाद युवक को दूसरी बाइक ने रौंद दिया। परिजनों में कोहराम मच गया है। वे पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा निवासी 24 वर्षीय संजय कुमार पुत्र कुंदन राम बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी जिला मुख्यालय से करीब दो किमी दूर पिंडारी रोड पर हादसा घट गया। हुआ यह कि पीछे से एक बाइक सवार तेज़ गति से चला आ रहा था। जिसने संजय की गाड़ी को टक्कर मार दी।टक्कर लगी तो गाड़ी अनियंत्रित होने से वह रपट कर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से एक और तेज़ गति से बाइक आ गई। बाइक सवार ने उसपर गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी के नीचे आया संजय काफी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना परिजनों को मिली। जिसके बाद परिवारजन मौके पर पहुंचे। बेटे को ऐसी हालत में देखकर घरवालों के हाथ-पांव फूल गए। तभी आनन फानन में घटनास्थल से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मगर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बता दें कि क्षेत्र के लोगों ने इस घटना पर काफी गुस्सा व्यक्त किया है और पुलिस से खास निवेदन किया है। इलाके के लोगों का कहना है कि यहां हमेशा ही बाइकर्स तेज़ गति से चलते हैं। जिसकी वजह से सदा ही हादसों खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

लोगों का कहना है कि पुलिस को इस ओर पुख्ता कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा ताज़ा सड़क हादसे के मामले में लोगों ने पुलिस से आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें कि क्षेत्रवासियों द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी गई हैष पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि जल्दी आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News