Connect with us

कुमाऊँ

नानी के घर मिली दरोगा की नाबालिग बेटी

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में बीते दिन लापता हुई दारोगा की नाबालिग बेटी जिसे पुलिस पूरी तत्परता के साथ गली-मोहल्ले में ढूंढ रही थी और सीसीटीवी खंगाल रही थी। वह बेटी देर रात अपनी नानी के घर गंगोलीहाट में मिली। इससे परिवार समेत पुलिस ने राहत की सांस ली लेकिन उसके परिवार वाले हैरान रह गए कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी।

आपको बता दें कि बीते दिन किशोरी की मां ने काठगोदाम पुलिस थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बेटी घर से उस दौरान लापता हो गई जब वह बेटे को लेकर कहीं गई थी। बताया कि उनके पति दारोगा हैं और अल्मोड़ा जिले में तैनात है। उनको भी इसकी सूचना दी गई। परिवार ने अपहरण की आशंका जताई थी।पुलिस ने मामला आईपीसी की धारा 365 के तहत दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की। काठगोदाम क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। इसके साथ की परिजनों ने अपने रिश्तेदारों से भी सम्पर्क कर पूछताछ किया जा रहा था।काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी गंगोलीहाट में अपनी नानी के घर जा पहुंची है। इस सूचना के कन्फर्म होने के बाद पुलिस व किशोरी के परिजनों ने राहत की सांस ली है। लेकिन इसके पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News