Connect with us

कुमाऊँ

नन्हे मासूम की खेलते खेलते छत से गिरने से हुई मौत, परिवार में कोहराम

हल्द्वानी। पौने 2 साल की मासूम बच्ची के छत से गिरने एवं इलाज के दौरान मरने की खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दें कि मामला हल्दुचौड़ इलाके का है यहां पर रहने वाली सिंगल फार्म गांव निवासी मोहन सिंह की पौने 2 साल की मासूम बच्ची विनीता खेलते खेलते छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई।मासूम की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है कि रात को बच्चे छत में रेलिंग के सहारे खेल रहे थे इस दौरान रेलिंग से फिसलने से वह लेंटर से सीधे नीचे गिर गई और घायल हो गई जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News