Connect with us

कुमाऊँ

मौत ने बुलाया ताल में,हल्द्वानी के युवक की डूबने से मौत

बेरीनाग। यहां ससुराल आये एक युवक की कालीताल में नहाने के दौरान मौत हो गई। युवक हल्द्वानी का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक युवक अपने ससुराल आया हुआ था और उसकी ताल में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी तीन पानी निवासी यशवंत बिष्ट उम्र 30 बेरीनाग डिग्री कॉलेज के पास अपनी ससुराल में आया ​हुआ था। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में नगर से 6 किमी दूर कालीताल घूमने चला गया और वहां कालीताल में जाकर नहाने लगा। नहाते समय वह ताल में डूब गया, शोरगुल की आवाज से आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला।अचानक हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं,युवक का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था।बताया जा रहा है की स्थानीय लोगों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कार्की ने उसे बेरीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ सिद्धार्थ पाटनी ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News