Connect with us

उत्तराखण्ड

कार दुर्घटना दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत दो घायल

भवाली। बरेली से कपकोट जा रही एक कार निगलाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा अन्य 2 लोग घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि बागेश्वर जनपद के ग्राम लीती निवासी खुशाल सिंह खीम सिंह गुरुवार को गांव के एक मरीज को लेकर राममूर्ति में भर्ती कराने गए थे वहां मरीज को भर्ती करा कर कार संख्या यूके 18 j 5712 से लौट रहे थे,कार चला रहे हयात सिंह को निगलाट के पास झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। एक्सीडेंट होने के बाद स्थानीय लोगों व वहां से गुजर रहे सेना के जवानों ने कड़ी मेहनत कर बुरी तरह से घायल हयात सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा कार में सवार अन्य दो लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र दिखाया गया डॉक्टरों ने बताया कि उनको कोई गंभीर चोटें नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News