Connect with us

कुमाऊँ

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

रुद्रपुर। देहरादून से काठगोदाम को जा रही ट्रेन के चपेट में आने से अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की मौत हुई है। मौत के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना देर रात की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि शांति विहार रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार रात देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में शांति विहार कॉलोनी के पास दो युवक आ गए ट्रैन की टक्कर से दोनों काफी दूर जा गिरे। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया गया, इस दौरान 31वी वाहिनी में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने मृतकों की पहचान अपने भाई 35 साल के लोकेश लोहनी पुत्र दिनेश चंद्र लोहनी निवासी एडम स्कूल के पास अल्मोड़ा और दूसरे की पहचान 25 साल के मनीष कुमार पुत्र कृपाल राम निवासी सरकार की आली जल निगम कॉलोनी अल्मोड़ा निवासी के रूप में की गई। हादसे के बाद दोनों मृतकों के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News